India-A Squad For ICC T20 World Cup Warm-Up Matches: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार, 02 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैचों के लिए इंडिया-ए की स्क्वाड की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि इस टीम में तिलक वर्मा को भी जगह दी गई है जो कि भारत की मुख्य वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, खुद BCCI ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए फैंस को ये बताया है कि तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होने से पहले इंडिया-ए के साथ एक वॉर्मअप मैच खेलेंगे। बताते चलें कि इंडिया-ए की टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दो वॉर्मअप मुकाबले खेलने वाली है जो कि यूएसए और नामीबिया के खिलाफ होंगे।

Advertisement

गौरतलब है कि 23 साल के तिलक वर्मा हाल ही में टेस्टिकुलर टॉर्शन नाम की गंभीर चोट से परेशान थे और इसकी वज़ह से उन्हें सर्जरी तक से गुजरना पड़ा। इसी कारण वो न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में ही हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे। हालांकि राहत की खबर ये है कि वो अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं और 07 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बात करें अगर इंडिया-ए स्क्वाड की तो इस टीम की कैप्टेंसी BCCI ने 26 वर्षीय आयुष बडोनी के कंधों पर सौंपी है जो कि 96 टी20 मैचों का अनुभव रखते हैं और इस फॉर्मेट में कुल 1788 रन और 17 विकेट चटका चुके हैं। वो घरेलू टूर्नामेंट में दिल्ली टीम की कैप्टेंसी भी करते हैं। इंडिया-ए की स्क्वाड में आईपीएल के कई सितारे जैसे नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, रियान पराग, उर्वी पटेल, और मयंक यादव को भी शामिल किया गया है। इनके अलावा टीम में खलील अहमद और रवि बिश्नोई जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैचों के लिए इंडिया-ए का स्क्वाड: आयुष बडोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, विपराज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार