India Probable Playing XI For 4th ODI Vs New Zealand: भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। मेहमान टीम के कई अहम खिलाड़ी आखिरी दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
गिल-राहुल-कंबोज बाहर: Team India के रेगुलर ODI कैप्टन शुभमन गिल, विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल और तेज गेंदबाज़ अंशुल कंबोज चौथे और पांचवें वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इन सभी को आखिरी दो मैचों के लिए स्क्वाड में नहीं चुना गया है। वो 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे।
श्रेयस के कंधों पर कप्तानी: गिल की गैरमौजूदगी में भारतीय वनडे टीम को श्रेयस अय्यर लीड करेंगे। वो पहली बार वनडे टीम की कप्तानी करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने सिर्फ टी20 इंटरनेशनल में ही भारतीय टीम का नेतृत्व किया है। उनकी कप्तानी में भारत ने अब तक 26 में से 14 टी20 इंटरनेशनल जीते हैं। श्रेयस ने अगुवाई में ही हाल ही में भारत ने न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से हराया।
गायकवाड़-किशन और सिराज को मिल सकता है मौका: माउंट माउंगानुई वनडे के लिए भारतीय टीम में शुभमन गिल की जगह ऋतुराज गायकवाड़, विकेटकीपर केएल राहुल की जगह ईशान किशन और तेज गेंदबाज़ अंशुल कंबोज की जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
ऋतुराज ने 12 वनडे में 36 की औसत से 329 रन बनाए हैं। बात करें ईशान किशन की तो वो ODI में दोहरा शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं। उनके नाम 32 वनडे मैचों में 1107 रन दर्ज है। इनके अलावा मोहम्मद सिराज के पास भी ODI का अच्छा अनुभव है। उनके नाम 51 मैचों में 77 विकेट दर्ज है। टीम इंडिया चाहे तो ईशान को ओपनिंग और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी देकर मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा को भी खिला सकती है। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ को बाहर बैठना पड़ेगा।
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।
Also Read: LIVE Cricket Score
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर एवं उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।