रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आईपीएल 2027 में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी। टीम ने 2025 में 18 साल का इंतजार खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। इसके बाद 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। अब आगामी सीजन में एक बार फिर टीम की नजरें अपने खिताब का बचाव करने पर होंगी।

आईपीएल 2027 की मिनी ऑक्शन से पहले मंगलवार (17 नवंबर) को आरसीबी ने अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। फ्रेंचाइजी ने इस बार कुल 6 खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला किया है। इसमें इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल का नाम सबसे प्रमुख है। उनके अलावा भारतीय अनकैप्ड तेज गेंदबाज मंगेश यादव और इंग्लैंड के रिचर्ड ग्लीसन को भी टीम से बाहर कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकब बेथेल को रिलीज करने के पीछे उनकी चोट भी एक बड़ी वजह है। इंग्लैंड के इस युवा ऑलराउंडर के घुटने की सर्जरी होनी है, जिसके कारण वह अगले साल होने वाले आईपीएल सीजन से बाहर रह सकते हैं। ऐसे में आरसीबी ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया है।

आरसीबी ने अपनी कोर टीम को बरकरार रखा है। टीम ने विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार जैसे अहम खिलाड़ियों को रिटेन किया है। कोहली आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं और टीम के सबसे बड़े चेहरों में शामिल हैं। वहीं, रजत पाटीदार ने लगातार दो खिताब जिताने वाली टीम की कप्तानी कर अपनी अहमियत साबित की है।

आरसीबी के पास आईपीएल 2027 की मिनी ऑक्शन में उतरने के लिए अब 14.15 करोड़ रुपये का पर्स होगा। टीम को अपने स्क्वॉड में 5 खिलाड़ियों की जगह भरनी है, जिसमें एक विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट भी शामिल है।

IPL 2027 के लिए RCB के रिटेन खिलाड़ी:
अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, देवदत्त पडिक्कल, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, फिल सॉल्ट, विक्की ओस्तवाल, जितेश शर्मा, रजत पाटीदार, विराट कोहली, जॉर्डन कॉक्स, रसिख सलाम, यश दयाल, जोश हेजलवुड और रोमारियो शेफर्ड।

Also Read: LIVE Cricket Score

रिलीज खिलाड़ी:
जैकब बेथेल, मंगेश यादव, रिचर्ड ग्लीसन, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल और स्वप्निल सिंह।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार