Sompal Kami Obstructing The Field Video: नेपाल प्रीमियर लीग 2026 (NPL 2026) का 19वां मुकाबला बीते सोमवार, 09 नवंबर को कीर्तिपुर के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जहां पोखरा एवेंजर्स (Pokhara Avengers) ने 217 रन डिफेंड करके करनाली याक्स (Karnali Yaks) को 63 रनों से मात दी। इसी बीच पोखरा एवेंजर्स के कप्तान सोमपाल कामी (Sompal Kami) ने विपक्षी टीम को अपना विकेट गिफ्ट किया और बेहद ही अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए।
ये घटना करनाली याक्स की पारी के 15वें ओवर में घटी। पोखरा एवेंजर्स के लिए स्पिनर बिपिन खत्री गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने आखिरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर की जिसे सोमपाल कामी ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए। ये गेंद उनके बैट से टकराने के बाद जमीन से टकराई। वो उछलकर बल्लेबाज़ की तरफ आई। इसी मौके पर सोमपाल ने बड़ी गलती कर दी।
उन्होंने गेंद को अपने बैट से दोबारा मार दिया। ये फील्डिंग में बाधा डालना (Obstructing the Field) था। इसी के लिए सोमपाल कामी को आउट करार दिया गया। तो ऐसे उन्होंने अपना विकेट खोया जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो। सोमपाल कामी 19 गेंदों पर 21 रन करके उदास पवेलियन लौटे।
बताते चलें कि क्रिकेट के नियम 37 के अनुसार, यदि कोई बल्लेबाज़ जानबूझकर शब्दों या अपने एक्शन से फील्डिंग टीम को बाधित या विचलित करता है, तो उसे आउट दिया जा सकता है।
- बल्लेबाज़ का जानबूझकर गेंद को हाथ से रोकना (चोट से बचने के अलावा)।
- रन आउट से बचने के लिए फील्डर के रास्ते में आना या गेंद को रोकना।
- फील्डर को जानबूझकर परेशान करना या गेंद वापस करने में हस्तक्षेप करना।
ध्यान देने वाली बातें:
- यह आउट तभी दिया जाता है, जब बल्लेबाज़ का इरादा बाधा डालने का हो।
- गलती से टकराने या स्वाभाविक रूप से रास्ता बदलने पर आउट नहीं दिया जाता।
- इस तरह के विकेट का श्रेय गेंदबाज़ को नहीं मिलता।
Also Read: LIVE Cricket Score
एक बार फिर बता दें कि NPL 2026 के 19वें मुकाबले में पोखरा एवेंजर्स ने 217 रन डिफेंड करके करनाली याक्स को 63 रनों से रौंदा। इस मुकाबले के Player of the match युवराज सामरा रहे। उन्होने 48 गेंदों पर 10 चौके 6 छक्के लगाकर 102 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।