3 Players Who Can Replace Shubman Gill In India Playing XI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला (NZ vs IND 4th ODI) शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए शुभमन गिल (Shubman Gill) उपलब्ध नहीं रहेंगे। भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में होगी। तो आइए आज आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि शुभमन गिल की जगह लेकर भारतीय वनडे टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

ईशान किशन (Ishan Kishan): शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ईशान किशन ODI टीम में जगह पाने के लिए पहली पसंद रहेंगे। 28 वर्षीय ईशान एक टॉप ऑर्डर बैटर हैं जो कि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक 32 ODI की 28 पारियों में लगभग 42 की औसत से 1107 रन बनाए हैं। शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ईशान वनडे में दोहरा शतक लगाने का कारनामा भी कर चुके हैं। ये कारनामा बेहद ही कम खिलाड़ियों ने किया है।

ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad): हमारी लिस्ट में दूसरा नाम ऋतुराज गायकवाड़ है। ऋतुराज गिल की तरह ही शांत स्वभाव के क्रिकेटर हैं और क्लासिक शॉट खेलकर रन बनाते हैं। उन्होंने अब तक 12 वनडे में लगभग 36 की औसत से 329 रन जोड़े हैं। इस दौरान ऋतु ने एक सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी लगाने का कारनामा किया है। उनके लिस्ट ए क्रिकेट के आंकड़ें भी प्रभावित करते हैं। इनमें ऋतु ने 110 मैचों की 106 पारियों में लगभग 58 की औसत से 5495 रन जडे़ हैं।

तिलक वर्मा (Tilak Varma): हमारी लिस्ट में आखिरी नाम तिलक वर्मा है। इस यंग टैलेंट को ODI में अपना हुनर दिखाने का कम ही मौका मिला है। वो T20 टीम के उपकप्तान हैं और 75 मैचों में 43 की औसत से 1940 रन ठोक चुके हैं। हालांकि ODI में उन्होंने अब तक 5 ही मुकाबले खेले हैं। भारतीय टीम चाहे तो तिलक को न्यूजीलैंड टूर पर ODI क्रिकेट का बेहतर एक्सपीरिंयस लेने का मौका दे सकती है। लिस्ट ए में तिलक के नाम 52 मैचों की 50 पारियों में लगभग 48 की औसत से 2142 रन दर्ज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर एवं उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार