टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने को पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को मंज़ूरी दे दी है। हालांकि, इस मंज़ूरी के साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज में होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला नहीं खेलेगी। 15 फरवरी को कोलंबो में प्रस्तावित इस मैच से पाकिस्तान के हटने के फैसले ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

Advertisement

इस फैसले से कई पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट फैंस सभी हैरान हैं। कई पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले पर सवाल उठाए हैं। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने इस बहुप्रतीक्षित मैच का बहिष्कार करने के फैसले पर गंभीर चिंता जताई है। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर, केविन पीटरसन ने PCB के फैसले पर सवाल उठाया और पूछा कि अगर वो वर्ल्ड कप फाइनल में भारत से भिड़ते हैं तो क्या वो भारत के खिलाफ उस मैच का भी बहिष्कार करेंगे?

Advertisement

केविन पीटरसन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, "मुझे यकीन नहीं है कि ग्रुप और प्ले-ऑफ की वजह से भारत इस वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान से मिल पाएगा, लेकिन अगर वो मिलते हैं, तो क्या पाकिस्तान वर्ल्ड कप फाइनल खेलने से मना कर देगा?"

इसके अलावा भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी इसी तरह से पाकिस्तानी बोर्ड पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "क्या नॉकआउट में भी भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा? पक्का? अगर हम वहां पहुंचते हैं तो क्या यो 'वर्ल्ड टी20 बाय' होगा?"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस फैसले के बारे में खबर साझा की और कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वर्ल्ड टी-20 2026 में भाग लेने की मंजूरी देती है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार