Champions Trophy 2025: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी (Gerald Coetzee) पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। बुधवार को प्रिटोरिया के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी करते समय कमर में जकड़न के कारण वह बाहर हुए हैं। 

Advertisement

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बयान जारी कर कहा, “प्रोटियाज मेडिकल टीम द्वारा आगे के मूल्यांकन के बाद, यह निर्धारित किया गया कि इन लक्षणों के कारण आगामी 50 ओवर के मैचों के लिए आवश्यक उच्च गेंदबाजी भार पर गंभीर चोट लगने का खतरा बढ़ गया है।"

Advertisement

 कॉर्बिन बॉश और लूथो सिपामला उनकी जगह लेने की रेस में हैं।

बता दें कि बुधवार को ही साउथ अफ्रीका ने 10 फरवरी को होने वाले ट्राई सीरीज के पहले वनडे के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी, जिसमें कोएट्जी टीम का हिस्सा थे। लेकिन चार घंटे बाद उनके बाहर होने की खबर आ गई। बता दें कि पहले मैच के लिए साउथ अफ्रीका ने छह अनकैप्ड खिलाड़ी चुने हैं। 

एसए टी-20 के चलते कुछ खिलाड़ी पहले वनडे के लिए उपलब्ध नहीं हैं। मार्को यान्सेन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, कागिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स और रासी वैन डेर डुसेन इस ट्राई सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ये खिलाड़ी 14 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान रवाना होंगे। इस दिन ही करांची में ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 

बता दें कि  कोएट्जी का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया भी चोटिल होकर पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुके हैं। आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फाइनल टीम की घोषणा करने के लिए आखिरी तारीख 12 फरवरी निर्धारित की है। 

Advertisement

ट्राई सीरीज के पहले वनडे के लिए साउथ अफ्रीका टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), ईथन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जूनियर डाला, वियान मुल्डर, मिहलाली मपोंगवाना, सेनुरन मुथुसामी, गिदोन पीटर्स, मीका-ईल प्रिंस, जेसन स्मिथ, काइल वेरिन।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार