12 अप्रैल, नई दिल्ली। मोहाली में हुए आईपीएल 2016 के तीसरे मुकाबले में सुरेश रैना की कप्तानी वाली गुजरात लायंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से हरा दिया। गुजरात के लिए उसके दो शेरों ड्वेन ब्रावो और आरोन फिंच ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत टीम की झोली में डाली। यही नही इन दोनों खिलाड़ियों ने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किए औऱ मैच में कुछ ऐसा भी हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ। आइए नजर डालते हुए इस मुकाबले में बने कुछ खास रिकॉर्ड्स पर। 


Advertisement

एक ही ओवर में मिलर और मैक्सवैल का शिकार करने के साथ हरफनमौला ड्वेन ब्रावो ने टी-20 क्रिकेट में अपनी 300 विकेट पूरे कर लिए। वह यह कमाल करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं जिन्होंने 299 विकेट लिए हैं। 


Advertisement

आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ है जब डेविड मिवर नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। 


विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम आईपीएल में खेली अपनी आखिरी 42 पारियों में पहली बार जीरो के स्कोर पर आउट हुए हैं।


 गुजरात लायंस के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। वह पार्थिव पटेल के बाद दूसरे ऐसे खिलाड़ी बने हैं जो आईपीएल में 6 अलग-अलग टीमों के लिए खेले हैं। 


आईपीएल में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी गेंदबाज ने एक ही ओवर में ग्लैन मैक्सवेल औऱ डेविड मिलर को आउट किया है। ड्वेन ब्रावो द्वारा इस मैच में यह कमाल करने से पहले 2015 आईपीएल में श्रीनाथ अरविंद ने यह कारनामा किया ।


Advertisement

 किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ड्वेन ब्रावो ने 22 रन देकर चार विकेट लिए जो आईपीएल में उनका बेस्ट परफॉर्मेंस है। इससे पहले उन्होंने 2013 में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए 42 रन देकर 4 विकेट लिए थे। 


आईपीएल के अब तक हुए नौ सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब ने 7 बार अपना पहला आईपीएल मुकाबला हारा है। 


किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने आईपीएल का अपना 133वां मुकाबला खेली। उन्होंने अब तक आईपीएल का एक भी मिस नही किया है जो कि एक रिकॉर्ड  है। 


Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार