टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ नेपाल का प्रदर्शन देखने के बाद दुनियाभर के क्रिकेट फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स रोहित पौडेल की टीम की तारीफ कर रहे हैं। नेपाल की टीम इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 4 रन से मैच हार गई लेकिन अपने इस प्रदर्शन से वो दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतने में सफल रहे। नेपाल के इस परफॉर्मेंस के बाद पूर्व साउथ अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन ने तो उन्हें कोचिंग देने का ऑफर भी दे दिया है।

Advertisement

डेल स्टेन ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा ये पेशकश की। उन्होंने नेपाल की तरक्की की तारीफ भी की और कहा कि ज़रूरत पड़ने पर वो टीम की मदद करके खुश होंगे। स्टेन ने लिखा, "नेपाल, अगर आपको कभी मेरी ज़रूरत पड़े तो मैं अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हूं। आगे बढ़ते रहो।" डेल स्टेन ने अपने इस पोस्ट से संकेत दिया कि वो नेपाल क्रिकेट टीम को मेंटर करने या मदद करने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 184 रन बनाए और नेपाल के सामने जीत के लिए 185 रनों का टारगेट रखा। इंग्लैंड के दोनों ओपनर्स फिल सॉल्ट और जोस बटलर जल्दी आउट हो गए। सॉल्ट ने आउट होने से पहले एक रन बनाया जबकि बटलर 26 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद जेकब बेथल और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला और टीम को 180 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बेथल ने 35 गेंदों में 55 रन बनाए जबकि ब्रूक ने आउट होने से पहले 32 गेंदों में 53 रन बनाए। अंत में विल जैक्स ने ताबड़तोड़ 39 रन बनाकर अपनी टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया। नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह और नंदन यादव ने 2-2 विकेट लिए।

एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत भी खराब रही और ओपनर आसिफ शेख सिर्फ 7 रन बनाकर लियाम डॉसन की गेंद पर आउट हो गए। हालांकि, दूसरे छोर से कुशाल भुर्तेल ने तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और आउट होने से पहले 4 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 14 गेंदों में 29 रन बना दिए। इसके बाद ऐसा लगा कि नेपाल की गाड़ी पटरी से उतर जाएगी लेकिन कप्तान रोहित पौडेल ने दीपेंद्र सिंह ऐरी के साथ मिलकर टीम को मैच में वापस ला खड़ा किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

रोहित पौडेल ने 39 रन बनाए जबकि दीपेंद्र ने 44 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के आउट होने के बाद एक बार फिर ऐसा लगा कि नेपाल मैच हार जाएगा लेकिन फिर एंट्री हुई लोकेश बम की जिन्होंने 20 गेंदों में 39 रन बनाकर ना सिर्फ आखिरी ओवर तक इंग्लैंड की सांसें रोकने का काम किया बल्कि एक समय नेपाल को मैच जितवा ही दिया था लेकिन सैम करन के आखिरी ओवर में वो सिर्फ 5 ही रन बना पाए जिसके चलते उनकी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 180 रन ही बना पाई और 4 रन से मैच हार गई। हालांकि, इस हार के बावजूद नेपाल ने करोड़ों फैंस के दिल जीतने का काम किया। इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार