पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन ने 40 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है। जी हां, उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी कर ली है। निजी समारोह में हुए इस विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं, इस शादी के बाद एक बार फिर से सोफी शाइन लाइमलाइट में आ गई हैं और फैंस उनके बारे में जानने के लिए बेताब हैं तो चलिए आपको सोफी के बारे में सटीक जानकारी देते हैं और बताते हैं कि उनकी नेटवर्थ क्या है?
सोफी को ज्यादातर लोग धवन की वजह से ही जानते हैं। हालांकि, धवन से जुड़ने से बहुत पहले ही सोफी ने अपने दम पर एक मजबूत और सफल प्रोफेशनल पहचान बना ली थी। उनकी पहचान केवल किसी क्रिकेटर की पार्टनर तक सीमित नहीं है, बल्कि वो खुद एक सशक्त और कामयाब कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं। सोफी शाइन मूल रूप से आयरलैंड के लिमरिक शहर की रहने वाली हैं। उन्होंने पढ़ाई के बाद कॉर्पोरेट कंसल्टिंग के क्षेत्र में करियर बनाया।
उनके पास मार्केटिंग और मैनेजमेंट से जुड़ी डिग्रियां हैं। जिसकी वजह से उन्हें इंटरनेशनल कॉर्पोरेट दुनिया में अच्छी पहचान मिली। फिलहाल सोफी अबू धाबी में स्थित एक जानी-मानी ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में काम कर रही हैं। इस कंपनी में सोफी एक सीनियर पद पर हैं और सेकंड वाइस प्रेसिडेंट और प्रोडक्ट कंसल्टेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। आसान शब्दों में कहें तो वो कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए योजनाएं बनाने और उन्हें लागू करने का काम करती हैं।
सोफी की कमाई का मुख्य जरिया उनका कॉर्पोरेट करियर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल नेट वर्थ करीब 1 से 2 करोड़ रु के बीच बताई जाती है। उनकी अनुमानित मासिक कमाई लगभग 3,000 अमेरिकी डॉलर है। ये आय उनकी सीनियर लेवल की नौकरी और कुछ कंसल्टिंग प्रोजेक्ट्स से आती है। इसके अलावा, सोफी ने निजी निवेश भी किए हो सकते हैं। हालांकि, इनसे जुड़ी जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।
Also Read: LIVE Cricket Score
जहां एक तरफ सोफी की प्रोफेशनल लाइफ उनकी आर्थिक सफलता की मजबूत नींव है। वहीं, शिखर धवन के साथ उनकी शादी के बाद उनकी पब्लिक पहचान और भी बढ़ गई है। वो सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वो अपने ट्रैवल एक्सपीरियंस, लाइफस्टाइल और निजी पलों की झलक फैंस के साथ साझा करती हैं।