24 नवंबर। आईपीएल 2019 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन कब होगा इस बारे में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल जल्द ही समय की घोषणा करने वाला है।

Advertisement

साल 2019 आईपीएल के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 18 दिसंबर 2018 को राजस्थान के जयपूर में होने की उम्मीद है। हालांकि अभी आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने ऑफिशियली कोई ऐलान नहीं किया है लेकिन खबरों के अनुसार आईपीएल ऑक्शन के लिए तारीख तय कर ली गई है।

Advertisement

इस बार का आईपीएल ऑक्शन केवल एक दिन का होगा और 70 खिलाड़ियों को ऑक्शन किए जाने की संभावना है जिसमें 50 भारतीय और 20 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। 

आपको बता दें कि साल 2019 का आईपीएल अप्रैल में होने के बजाय मार्च में होगा ऐसा इसलिए क्योंकि अगले साल वर्ल्ड कप भी खेला जाना है और अप्रैल या मई 2019 में सत्तरवीं लोक सभा का गठन करने के लिए आम चुनाव भारत में होने वाले हैं।

खबरों की मानें तो आम चुनाव को देखते हुए कुछ मैच भारत से बाहर भी कराए जा सकते हैं। कुछ ही दिनों में आईपीएल गर्वरनिंग काउंसिल आईपीएल ऑक्शन को लेकर फाइनल फैसले का ऐलान करेगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार