29 जुलाई। अक्टूबर - नंबवर 2018 में जिम्बाब्वे की टीम बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी जहां 2 टेस्ट मैच और 3 वनडे मैच खेला जाएगा।
Advertisement
अपने बांग्लादेश दौरे पर जिम्बाब्वे की टीम पहला वनडे मैच 21 अक्टूबर को खेलेगी। इस दौरे में जिम्बाब्वे की टीम सबसे पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और बाद में 2 टेस्ट मैच खेलेगी।
वनडे सीरीज 21 अक्टूबर को मीरपुर के मैदान शेर - ए- बांग्ला नेशनल स्टेडियम पर खेले जाएगी तोवहीं 24 अक्टूबर को दूसरा वनडे मैच चिटगांव में खेला जाएगा। तीसरा वनडे 26 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS
आपको बता दें कि टेस्ट सीरीज का आगाज 3 नवंबर को होगा। इसके साथ - साथ दूसरा टेस्ट मैच 11 नवंबर को शेरे- ए- बांग्ला स्टेडयिम में खेली जाएगी।