30 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। बीसीसीआई के लिए काफी लंबे अर्से से काम करने वाले कर्मचारी सीताराम तांबे ने आखिर में रिटायरमेंट ले लिया है। आपको बता दें कि सीताराम तांबे बीसीसीआई में काम करने वाले सबसे पुराने कर्मचारी हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि सीताराम तांबे ने बीसीसीआई में कदम तब रखा था जब सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। सचिन का क्रिकेट करियर तो खत्म हो गया लेकिन सीताराम तांबे लगातार बीसीसीआई को अपनी सेवाएं देते रहे थे। 

Advertisement

सीताराम तांबे ने लगभग 25 सालों कर बीसीसीआई को अपनी सेवाएं दी है। बीसीसीई ने एक ट्विट कर सीताराम तांबे  को उनके कार्यकाल के लिए बधाई संदेश ट्विट किया। सीताराम तांबे को सभी प्यार से तांबे मामा के नाम से पुकारते थे। आपको सबसे रोचक बात बता दें कि सीताराम तांबे को बीसीसीआई में काम करने का ऑफर लेटर सचिन तेंदुलकर के पिता के द्वारा मिला था।

 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार