28 जुलाई,(CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल की तूफानी शतक की बदौलत वारसेस्टरशायर ने टी-20 ब्लास्ट मुकाबले में नॉर्थहैम्पटनशायर को 9 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

इस मुकाबले में गुप्टिल ने 38 गेंदों में 12 चौकों औऱ 7 छक्कों की मदद से 102 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। जो टी-20 क्रिकेट के इतिहास मे संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज शतक है। उनसे पहले रोहित शर्मा और डेविड मिलर ने भी 35 गेंदों में शतक मारा है। 

Advertisement

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थहैम्पटनशायर की टीम ने रिचर्ड लेवी (39), स्टीवन क्रूक (33), औऱ कप्तान एलेक्स वेकले (28) की छोटी-छोटी पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। 

इसके जवाब में बल्लेबाजी  करने उतरी वारसेस्टरशायर की टीम को मार्टिन गुप्टिल और जो क्लार्क जोड़ी ने शानदार शुरूआत दी और पहले विकेट के लिए 162 रन जोड़े। क्लार्क ने 33 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 61 रन की पारी खेली। 

जिसकी बदौलत वारसेस्टरशायर ने सिर्फ 13.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार