23 जनवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने ट्राई सीरीज के पांचवें मैच में जिम्बाब्वे को 91 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मोर्तजा के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

Advertisement

मोर्तजा वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। वनडे में उनकी कप्तानी में बांग्लादेश को 30वीं जीत मिली है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व कप्तान हबीबुल बशर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बशर की कप्तानी में बांग्लादेश ने 29 वनडे जीते थे। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

वहीं शाकिब अल हसन की कप्तानी में बांग्लादेश ने 23 वनडे मैच जीते हैं। 

 

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने तमीम इकबाल (76) और शाकिब अल हसन (51) के अर्धशतकों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम बांग्लादेश के गेंदबाजी अटैक के सामनें सिर्फ 36.3 ओवरों में 125 रनों पर ढेर हो गई। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। 

बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने 3, सुनझमुल इस्लाम, मशरफे मोर्तजा और मुस्तफिजुर रहमान ने दो-दो औऱ रूबेल हुसैन ने एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार