27 फऱवरी, (CRICKETNMORE)। पाकिस्तान के खतरनाक तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पाकिस्तान सुपर लीग 2018 से बाहर हो सकते है। करांची किंग्स के लिए खेल रहे 25 वर्षीय आमिर पेशावर जालमी के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे।
Advertisement
आमिर के बाहर होने के बाद करांची के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। हालांकि उसके पास शाहिद अफरीदी, इमाद वसीम और टाइमल मिल्स जैसे बड़े गेंदबाज हैं।
Advertisement
पेशावर के खिलाफ हुए मुकाबले में आमिर ने सिर्फ 6 विकेट लेकर 2 विकेट हासिल किए थे।
आमिर के चोटिल होने पर करांची के कप्तान इमाद वसीम ने कहा, " उसके जैसे वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी का बाहर होना टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है। फिलहाल ये बता पाना कठिन है कि उसकी चोट कितनी गंभीर है।''