15 अक्टूबर,  नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत के पूर्व चयनकर्ता प्रणव रॉय ने धोनी के बारे में खुलासा करते हुए कहा है कि साल 2004 में बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय टीम में धोनी का चयन करना उनके कार्यकाल का सबसे बेहतर और सटीक फैसला था।

#BREAKING: मोहम्मद कैफ ने ऐसा कमाल कर फिर से जगाई भारतीय वनडे टीम में वापसी की उम्मीद

Advertisement

एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए अपने साक्षात्कार में प्रणव ने खुलासा करते हुए कहा है कि धोनी एक शानदार और परिपक्व खिलाड़ी है उनको पता है कि वनडे और टी- 20 के लिए कोहली को कप्तानी कब देना चाहिए। ये पूर्ण रूप से धोनी का ही निर्णय होना चाहिए।

पाकिस्तान के अजहर अली ने लिखा टेस्ट क्रिकेट का नया इतिहास, रचा सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Advertisement

इसके अलावा रॉय ने साल 2004 में धोनी के टीम में चयन करने से पहले इस बात पर फोकस किया जा रहा था कि द्रविड़ के बाद कौन भारतीय टीम का रेगुलर विकेटकीपर बनेगा।

आपको बता दें प्रणव ने जिस बात का खुलासा अपने साक्षात्कार में किया वहीं बात धोनी की बायोपिक में दिखाया गया है। कैसे धोनी को टीम इंडिया में जगह मिली।

रॉय ने इसके अलावा इस बात को भी मीडिया को बताया है कि धोनी के चयन से पहले हमारे पास 2 विकल्प थे। दीप दास गुप्ता और पार्थिव पटेल । लेकिन किरण मोरे के साथ काफी बातचीत होने के बाद हमने धोनी को उन दोनों विकेटकीपरों के ऊपर चुना।

BREAKING: पहले वनडे में रैना के बदले इस दिग्गज खिलाड़ी को मिली टीम में जगह..

अपने इस फैसले को लेकर प्रणव रॉय गर्व से कहते हैं कि मेरा ये फैसला मेरी लाइफ का सबसे बेहतरीन फैसला में से एक था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार