1 दिसंबर। ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में भारत की दूसरी पारी में मुरली विजय ने शतकीय पारी खेलकर कमाल कर दिया। मुरली विजय औऱ केएल राहुल ने दूसरी पारी में पहले विकेट के लिए 109 रन की पार्टनरशिप की। स्कोरकार्ड

Advertisement

केएल राहुल 98 गेंद पर 62 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं दूसरी ओर मुरली विजय 129 रन बनाकर आउट हुए। खासकर मुरली विजय ने काफी तेज पारी खेली और 132 गेंद पर 129 रन बनाए। अपनी पारी में मुरली विजय ने 16 चौके और 5 छक्के जमाए।

Advertisement

आपको बता दें भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 211 रन बनाए। भारत और ऑस्ट्रेलिया इलेवन के बीच मैच ड्रा पर समाप्त हुआ लेकिन भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने मिलकर इस अभ्यास मैच में जमकर अभ्यास किया। स्कोरकार्ड

भले ही पृथ्वी शॉ चोटिल हो गए हैं लेकिन केएल राहुल औऱ मुरली विजय ने अभ्यास मैच की दूसरी पारी में जिस तरह से बल्लेबाजी की है उससे ऐसा माना जा रहा है कि एडिलेड टेस्ट में भारत की तरफ से मुरली विजय और केएल राहुल ओपनर्स की भूमिका निभाने वाले हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार