यूएसए के खिलाफ खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के तीसरे मैच में भारतीय टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव की शानदार अर्द्धशतकीय पारी के चलते टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाने में सफल रही लेकिन भारतीय बल्लेबाजी ने इस मैच में ये दिखा दिया कि वो भी दबाव में बिखर सकते हैं और इस बार उन्हें दबाव में लाने का काम किया USA के तेज़ गेंदबाज़ शैडली वैन शाल्कविक ने।

Advertisement

शाल्कविक ने शनिवार को भारतीय फैंस को चौंकाते हुए एक ही ओवर में तीन विकेट चटका दिए। ये शाल्कविक की गेंदबाजी का ही असर था कि पावरप्ले के अंदर ही भारत ने 46 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। खराब शुरुआत के बाद एक समय भारत का स्कोर 10 ओवर के बाद 63 रन पर 4 विकेट था। 37 साल के शाल्कविक न तीन ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए और अपनी टीम को मैच में आगे कर दिया।

Advertisement

पाकिस्तान में जन्मे तेज़ गेंदबाज़ अली खान ने दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा को पहली ही गेंद पर आउट करके शुरुआती सफलता दिलाई, जिसके बाद वैन शाल्कविक ने मोर्चा संभाला। उन्होंने पहले ईशान किशन को 20 रन पर आउट किया, फिर तिलक वर्मा को एक छोटी गेंद पर आउट किया। इसके बाद शिवम दुबे पहली ही गेंद पर आउट हो गए। अपनी गेंदबाजी के साथ ही शाल्कविक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।

वैन शाल्कविक साउथ अफ्रीका में जन्मे तेज़ गेंदबाज़ ऑलराउंडर हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर USA का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने विनबर्ग बॉयज़ हाई स्कूल में पढ़ाई की, उसी संस्थान में जहां जैक्स कैलिस ने भी पढ़ाई की थी और 2008 में वेस्टर्न प्रोविंस के लिए घरेलू क्रिकेट खेला, जिसके बाद उन्होंने नाइट्स और फ्री स्टेट के साथ साउथ अफ्रीकी सर्किट में अपनी जगह बनाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

37 साल के खिलाड़ी ने 2020 के दशक में अमेरिका जाकर वहां सिएटल थंडरबोल्ट्स के साथ माइनर लीग सिस्टम में काम किया और फिर लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के साथ मेजर लीग क्रिकेट में जगह बनाई। अप्रैल 2024 में इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद से, वैन शाल्कविक USA के लिए एक भरोसेमंद खिलाड़ी बनकर उभरे हैं, खासकर दबाव वाली स्थितियों में तो वो हमेशा शानदार प्रदर्शन करते हैं। वो टीम के ऐतिहासिक 2024 टी-20 वर्ल्ड कप अभियान के एक अहम सदस्य थे और उन्होंने 27.47 का शानदार टी-20I बॉलिंग औसत बनाए रखा है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में नियमित रूप से खेलने वाले वैन शाल्कविक ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स के लिए भी खेलते हैं। उन्होंने अब तक USA के लिए 13 वनडे और 14 टी-20I खेले हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार