2 दिसंबर। घरेलू क्रिकेट में कमाल करने वाले हनुमा विहारी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले एक खास बयान दिया है। हनुमा विहारी ने कहा कि यदि कप्तान उन्हें जिस क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए कहेंगे मैं तैयार हूं।

Advertisement

हनुमा विहारी ने कहा कि वो किसी भी क्रम में बल्लेबाजी करने को राजी है। इसके साथ - साथ टेस्ट सीरीज से पहले हनुमा विहारी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका मिला तो वो इंग्लैंड में जिस तरह से बल्लेबाजी करी थी वैसा ही परफॉर्मेंस इस सीरीज में करना चाहेंगे।

Advertisement

गौरतलब है कि घरेलू क्रिकेट में हनुमा विहारी ने काफी कमाल का परफॉर्मेंस किया है। यहां तक कि पिछले 5 साल की बात करें तो रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। 

पिछले 5 साल के दौरान रणजी ट्रॉफी में हनुमा विहारी ने 3706 रन बनाए हैं। हनुमा विहारी को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिला था और एक अर्धशतक जमा पाने में सफल रहे थे। ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि हनुमा विहारी खुद को एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में साबित कर पाएंगे या नहीं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार