NZ vs SL 3rd T20I: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया तीसरा मैच काफी रोमांचक रहा लेकिन आखिर में बाज़ी कीवी टीम के हाथ ही लगी। इस तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल करके तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 183 रन बनाए थे जबकि कीवी टीम ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

इस मैच में वैसे तो कई रोमांचक पल देखने को मिले लेकिन जब न्यूजीलैंड की टीम चेज कर रही थी तो एक ऐसी घटना घटित हुई जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। जब कीवी टीम का स्कोर 128 रन था तो एक प्लेन मैदान में घुस आया और इस प्लेन को देखकर हर किसी के होश उड़ गए। एक पल के लिए तो ऐसा लगा कि ये प्लेन मैदान पर ही लैंड हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ये प्लेन बिल्कुल मैदान के ऊपर से निकल गया।

Advertisement

इस घटना को देखने के बाद हर किसी के ज़हन में यही सवाल घूम रहा था कि आखिरकार एक क्रिकेट मैदान के इतना करीब ये प्लेन क्या कर रहा था? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं। दरअसल, ये मुकाबला क्वीनटाउन के सर जॉन डेविस ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा था और ये स्टेडियम शहर के एयरपोर्ट के बिल्कुल बगल में ही है। यही कारण है कि ये प्लेन बिल्कुल मैदान के ऊपर से गुजरा।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर इस मैच में कीवी टीम की बात करें तो उनके लिए टिम सीफर्ट हीरो बनकर सामने आए। सीफर्ट ने सिर्फ 48 गेंदों में 88 रनों की धुआंधार पारी खेली और ये सुनिश्चित किया कि कीवी टीम ना सिर्फ ये मैच जीते बल्कि सीरीज भी उनके नाम हो जाए। सीफर्ट की इस पारी में उनके बल्ले से 10 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार