×
    Advertisement
    SERIES MENU
    Advertisement

    इंडियन प्रीमियर लीग 2023 

    74 T20, 25 Mar, 2023 - 28 May, 2023

    IPL T20 2023 News
    Read More
    Advertisement
    IPL T20 2023 Statistics
    Read More
    IPL T20 2023 Teams
    Read More
    Advertisement
    IPL T20 2023 Results
    Read More
    IPL T20 2023 Fixtures
    Read More
    Advertisement
    IPL T20 2023 Live Score
    Read More
    IPL T20 2023 Photos
    Read More
    IPL T20 2023 Videos
    Read More

    हेलो दोस्तो, Cricketnmore वेबसाइट में आपका बहुत- बहुत स्वागत है। यहां आपको क्रिकेट से जुड़ी तमाम अपडेट मिलेगी। पल-पल की ताजा खबरें होंगी तस्वीरों के साथ। यहां आपको क्रिकेट मैच का लाइव स्कोर मिलेगा और मिलेगा पूरा स्कोरकार्ड। यहां लाइव अपडेट भी होगी और हर गेंद की कमेंट्री भी। मैच की रिपोर्ट से मैच की बड़ी खबर तक सब मिलेगा सिर्फ एक क्लिक पर।

    भारत का हर दूसरा शख्स क्रिकेट का दीवाना है और यह वेबसाइट उन्हीं दीवानों के लिए बनाई गई है। हम क्रिकेट को त्योहार की तरह सेलिब्रेट करते है और हमारा सबसे बड़ा त्योहार यानी आईपीएल अगले साल मार्च 2023 के आखिरी हफ्ते(संभवत 25 मार्च) से शुरू होगा। एक बार फिर कुल 10 टीमें आईपीएल (IPL) का खिताब जीतने के लिए आपस में भिड़ती नजर आएगी, इसी बीच कुछ नए युवा चेहरे वर्ल्ड क्रिकेट के सुपरस्टार्स के बीच अपनी चमक बिखेरेंगे और  अपनी पहचान बनाएंगे।

    गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans): हार्दिक पांड्या की अगुवाई में गुजरात टाइटंस आईपीएल 2023 में डिफेंडिंग चैंपियन होगी, पिछले सीजन हार्दिक की सेना ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल का खिताब जीता था। आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स उपविजेता रही थी जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। हालांकि यह दोनों ही टीमें अच्छे प्रदर्शन के बावजूद फाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी।

    दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals), पंजाब किंग्स (Punjab Kings), कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders), सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad), चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings), और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भी टूर्नामेंट में भाग में हिस्सा लेंगी।

    अब आईपीएल की इतनी बात कर ही रहे हैं, तो यह भी बता दें कि आईपीएल का पहला सीजन 2008 में खेला गया था जिसके बाद से अब तक टूर्नामेंट के पंद्रह सीज़न खेले जा चुके हैं। आईपीएल टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस हैं जिसने रोहित शर्मा की अगुवाई में 5 बार ट्रॉफी जीती है। महेंद्र सिंह धोनी की लीडरशीप में चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 4 बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। हालांकि इन सब के बावजूद आईपीएल सीजन 15 में इन दोनों ही टीमों ने अपने फैंस को निराश किया है। आईपीएल 2022 अंक तालिका में MI और CSK सबसे नीचे पायदान पर थी।

    आपका ज्ञान बढ़ाते हुए यह भी बता दें कि आईपीएल का पहला सीजन राजस्थान रॉयल्स ने ऑस्ट्रलियाई के दिग्गज गेंदबाज़ शेन वॉर्न की अगुवाई में जीता था, हालांकि इसके बाद से ही वह दोबारा आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। बताते चलें कि राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, डेक्कन चार्जर्स और गुजरात टाइटंस ने भी एक-एक बार आईपीएल जीतने का सम्मान प्राप्त किया है।

    IPL 2023 आईपीएल 2023 का फाइनल संभावित रूप से 28 मई 2023 को खेला जाना है।

    Sports होम Special Live Cricket Video