आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। फैंस को इस खबर पर आधिकारिक मुहर का इंतज़ार था और वो मुहर लग चुकी है। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है और हार्दिक का स्वागत किया है।
वहीं, कैमरुन ग्रीन के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर में जाने की खबर पर भी मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक मुहर लगा दी है। रविवार (26 नवंबर) को देर शाम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) के साथ उनका ट्रड पूरा हुआ। हार्दिक के रिलीज़ होने से टाइटंस के पर्स में 15 करोड़ रुपये का इजाफा होगा। वहीं, कैमरुन ग्रीन को रिलीज़ करने से मुंबई का पर्स भी थोड़ा भर गया है।
Announced!
— IndianPremierLeague (@IPL) November 27, 2023
#IPL pic.twitter.com/oyuAtP7Q27
हार्दिक पांड्या ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी शुरुआती यात्रा को दिखाया गया है। मुंबई ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिससे उसका पर्स 15.25 करोड़ रुपये हो गया और हार्दिक को ट्रेड करने के लिए 15 करोड़ की दरकार थी। हार्दिक को ट्रेड करने के बाद मुंबई के पास ऑक्शन के लिए बहुत कम पर्स बचा था लेकिन ग्रीन को आरसीबी से ट्रेड करने के बाद मुंबई के पर्स में 17.50 करोड़ रुपये का इजाफा हो गया है और अब वो मिनी ऑक्शन में फिर से शॉपिंग कर सकेंगे।