चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एमएस धोनी आगामी आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले उत्तराखंड में छुट्टियों पर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। धोनी सोशल मीडिया के शौकीन तो नहीं हैं लेकिन उनकी वीडियोज़ सोशल मीडिया पर बहुत वायरल होती हैं। इसी कड़ी में एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो एक फैन को फोटो खींचने से मना कर रहे हैं।
इस वायरल क्लिप में, धोनी को लोगों से कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'अरे मोबाइल नीचे करो।'
Mahi being Mahi @MSDhoni #MSDhoni #WhistlePodu pic.twitter.com/B24lu0eUGX
— (@DHONIism) November 25, 2023
एक अन्य वीडियो में, धोनी ने एक महिला द्वारा उनकी पत्नी साक्षी का पारंपरिक अंदाज में स्वागत करने पर चुटीली प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, “पांव तो तो आपने छू लिया, लेकिन फोटो नहीं लिया तो अब आप दोबारा छुआओगे।”
Mahi's Sense of Humour !! #MSDhoni | #WhistlePodu | #Dhoni
— TEAM MS DHONI #Dhoni (@imDhoni_fc) November 25, 2023
via Rohit Dhauni pic.twitter.com/Ha49g5Am6p