हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में वापसी हो सकती है। ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल है कि आगामी आईपीएल सीजन (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन होगा। हार्दिक पांड्या या रोहित शर्मा? इस मुश्किल सवाल का जवाब साउथ अफ्रीका के दिग्गज पूर्व बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स (Ab De Villiers) ने दिया है। दरअसल, डी विलियर्स ने भविष्यवाणी करते हुए ये कहा है कि आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या हो सकते हैं।
दरअसल, डी विलियर्स ने इस मुद्दे पर अपने यूट्यूब चैनल पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसी फीलिंग आ रही है कि रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने देंगे। रोहित शर्मा पर इंडियन टीम की कप्तानी करने का काफी दबाव है। ऐसे में ये उनका फैसला हो सकता है।
Ab De Villiers Feels Rohit Sharma Will Play Under Hardik Pandya In IPL 2024!#IPL2024 #MumbaiIndians #RohitSharma #HardikPandya pic.twitter.com/JrnBnb5YlL
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) November 25, 2023
डी विलियर्स ने हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी पर भी अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि हार्दिक की वापसी मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खबर है। हार्दिक एमआई के लिए काफी सालों तक एक बड़े खिलाड़ी रहे। उन्हें वानखेड़े में खेलना काफी पसंद है। उनहोंने गुजरात टाइटंस के लिए भी ट्रॉफी जीती और फिर अगले सीजन फाइनल तक भी गए। हार्दिक को जरूर लगा होगा कि अब गुजरात टाइटंस में उनका टाइम पूरा हो गया।