रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आईपीएल 2027 में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी। टीम ने 2025 में 18 साल का इंतजार खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। इसके बाद 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। अब आगामी सीजन में एक बार फिर टीम की नजरें अपने खिताब का बचाव करने पर होंगी।
आईपीएल 2027 की मिनी ऑक्शन से पहले मंगलवार (17 नवंबर) को आरसीबी ने अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। फ्रेंचाइजी ने इस बार कुल 6 खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला किया है। इसमें इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल का नाम सबसे प्रमुख है। उनके अलावा भारतीय अनकैप्ड तेज गेंदबाज मंगेश यादव और इंग्लैंड के रिचर्ड ग्लीसन को भी टीम से बाहर कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकब बेथेल को रिलीज करने के पीछे उनकी चोट भी एक बड़ी वजह है। इंग्लैंड के इस युवा ऑलराउंडर के घुटने की सर्जरी होनी है, जिसके कारण वह अगले साल होने वाले आईपीएल सीजन से बाहर रह सकते हैं। ऐसे में आरसीबी ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया है।