MI Released Players IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 के लिए अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। पांच बार की चैंपियन टीम ने ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) और दीपक चाहर (Deepak Chahar) जैसे अनुभवी तेज गेंदबाजों को रिलीज कर दिया है।
मुंबई ने कुछ दिन पहले ही पंजाब किंग्स के साथ एक बड़ा ट्रेड भी पूरा किया था। इस डील के तहत मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में चले गए हैं, जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अब मुंबई की टीम के लिए खेलेंगे। दोनों खिलाड़ियों की कीमत 18-18 करोड़ रुपये रखी गई है। यानी यह दोनों फ्रेंचाइजी के बीच सीधा खिलाड़ी-के-बदले-खिलाड़ी ट्रेड रहा।
ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर को किया रिलीज
मुंबई इंडियंस ने इस बार दो अनुभवी तेज गेंदबाजों को रिलीज कर सबको चौंका दिया है। 12.50 करोड़ रुपये की कीमत वाले न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को टीम ने रिलीज कर दिया है। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी अब मुंबई की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी मौजूदा किमत 9.25 करोड़ रुपये थी।