MS Dhoni Injured: महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर चैंपियन बनी। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल सीएसके ने गुजरात टाइटंस को हराकर जीता जिसके बाद सोशल मीडिया पर विनिंग टीम की सेलिब्रेशन के कई सारे वीडियो वायरल हुए। इसी बीच अब कैप्टन कूल यानी एमएस धोनी से भी जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जो कि थाला फैंस को इमोशनल कर रहा है।
दरअसल, महज 7 सेंकेड के इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अकेले बैठे नज़र आ रहे हैं। आईपीएल 2023 के दौरान धोनी अपने घुटने की इंजरी के कारण काफी परेशान दिखे और यहां भी वह अपने घुटने पर पट्टी बांधते देख जा सकते हैं। धोनी का यह वीडियो वायरल हो चुका है और फैंस अपने स्टार खिलाड़ी को इस हालत में देखकर इमोशनल हो गए हैं। फैंस ने थाला धोनी को अपना ध्यान रखने को कहा है।
बता दें कि आईपीएल 2023 खत्म होने के बाद सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने महेंद्र सिंह धोनी की चोट पर अपडेट दी थी। उन्होंने कहा, 'हां, यह सच है कि धोनी अपने बाएं घुटने की चोट के लिए चिकित्सीय सलाह लेंगे और उसी के अनुसार फैसला करेंगे।'
MS Dhoni came to bat even with this injured knee
— (@balltamperrer) May 31, 2023
His commitment towards the game pic.twitter.com/9AL8BQGvf5