कोलंबो, 27 मई (CRICKETNMORR)| श्रीलंका के टेस्ट कप्तान दिनेश चांदीमल ने वेस्टइंडीज दौरे से पहले विश्वास व्यक्त किया है कि उनकी टीम टेस्ट में अच्छी स्थिति में है और वह कैरेबियाई धरती पर मिलने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है। श्रीलंका को अगले माह जून में वेस्टइंडीज दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच 6-10 जून को त्रिनिदाद में, दूसरा 14-18 जून तक सेंट लुसिया और तीसरा 23-27 जून तक बारबाडोस में खेला जाएगा जो कि दिन-रात टेस्ट मैच होगा। 

Advertisement

आईसीसी की वेबसाइट के मुताबिक, श्रीलंका ने वेस्टइंडीज में अब तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है और अब चांदीमल की टीम के पास इतिहास रचने का यह एक सुनहरा अवसर है। 

Advertisement

चांदीमल ने वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले कहा, "हम इस चुनौती का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। वेस्टइंडीज अपनी घरेलू परिस्थितियों में खेलेगा और हमें अपनी ताकत तथा मैच की रणनीतियों के अनुसार खेलने की जरूरत है।" 

उन्होंने कहा, "हमने पिछले कुछ महीनों में काफी कुछ देखा है। हमने कड़ी मेहनत की है और अब इसे आगे भी बरकरार रखने की जरूरत है। हम मैच दर मैच अपना ध्यान लगाएंगे और मुझे विश्वास है कि यदि हम उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन करते हैं तो सीरीज जीत सकते हैं।" 

पिछले कुछ सीरीज में श्रीलंका का प्रदर्शन अच्छा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान को हराने वाली वह पहली टीम बनी है। लेकिन भारत से सीरीज हारने के बावजूद उसने बंगलादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की है। 

 
Advertisement

कप्तान ने कहा, "यूएई में पाकिस्तान के अपराजेय रिकॉर्ड को समाप्त करना एक बड़ी उपलब्धि थी। वह सीरीज काफी प्रतिस्पर्धात्मक रही थी। उसमें सभी खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत रूप से अपना योगदान दिया था और अब हमें उसी प्रदर्शन को बरकरार रखने की जरूरत है। कुल मिलाकर हमने संघर्ष किया है लेकिन इस समय हमारी टेस्ट क्रिकेट अच्छी स्थिति में है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार