7 जनवरी।  भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल बारिश के कारण रद्द हो गया और इसके साथ ही भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। 

Advertisement

आस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम ने 71 साल बाद सीरीज जीतकर इतिहास रचा है। यह भारतीय टीम की आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में पहली सीरीज जीत है। 

Advertisement

भारत ने चौथे टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा (193) और ऋषभ पंत (159) की शतकीय पारियों के दम पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 622 रनों के विशाल स्कोर पर घोषित कर दी थी। 

आपको बता दें कि इस सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी जीतने में सफल रहे। ऐतिहासिक जीत के बाद पुजारा जो हमेशा मैदान पर शांत रहते हैं उन्होंने विक्ट्री डांस कर हर किसी को झुमने पर मजबूर कर दिया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार