वलसाड, 24 नवंबर (CRICKETNMORE)। हैदराबाद ने रणजी ट्रॉफी के सातवें दौर के मैच में गुरुवार को छत्तीसगढ़ को 44 रनों से हरा दिया। सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में हुए मैच के चौथे दिन गुरुवार को चौथी पारी में 286 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम भरपूर संघर्ष करने के बाद 241 रनों पर ऑलआउट हो गई। मोहाली टेस्ट मैच से पहले भारत के लिए आई बड़ी खुशखबरी, कोहली को मिलेगा ये बड़ा फायदा

Advertisement

मोहम्मद कैफ की कप्तानी में पहली बार रणजी ट्रॉफी खेल रही छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों ने तो अच्छा प्रदर्शन किया और हैदराबाद की दूसरी पारी मात्र 122 रनों पर ढहा दी। लेकिन बल्लेबाज दिन भर क्रीज पर टिके नहीं रह सके। OMG: गेंद से छेड़छाड़ के मामले में कोहली के बारे में खुद अनिल कुंबले का आया ऐसा बयान, जरूर जानें

Advertisement

टीम तो हार गई, लेकिन मैच में कुल 10 विकेट लेने वाले छत्तीसगढ़ के गेंदबाज पंकज राव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। छत्तीसगढ़ को अपने शीर्ष तीन बल्लेबाजों के सस्ते में पवेलियन लौटने का खामियाजा भुगतना पड़ा। सलामी बल्लेबाज साहिल गुप्ता ने सात और वन डाउन पर उतरने वाले मनोज सिंह ने 19 रन बनाए, जबकि एक अन्य सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु चौहान खाता खोले बगैर लौट गए। गंभीर का करियर खतरे में, खुलासा

इसके बाद अमनदीप खारे (44), आशुतोष सिंह (67), कैफ (22), अवनीश धालीवाल (31) और सुमित रुइकर (33) ने पुरजोर संघर्ष किया, लेकिन दिन का खेल खत्म होने से थोड़ा ही पहले छत्तीसगढ़ की पूरी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।

टॉस हारकर पारी की शुरुआत करते हुए हैदराबाद ने कप्तान एस. बद्रीनाथ (134) और बवानका संदीप (96) की बदौलत पहली पारी में 351 रन बनाए थे। जवाब में छत्तीसगढ़ की पहली पारी साहिल गुप्ता (55) और अभिमन्यु (55) की बदौलत मिली बेहतरीन शुरुआत के बावजूद 188 रनों पर ही सिमट गई थी। हैदराबाद की मौजूदा सत्र में छह मैचों में यह तीसरी जीत है और मैच के पूरे अंक लेकर हैदराबाद ग्रुप-सी में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। फॉफ डु प्लेसिस ने चली ऐसी शैतानी चाल, डेविड वॉर्नर नहीं कर पाए ओपनिंग

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार