7 जनवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। रणजी ट्रॉफी के फाइनल में दिल्ली की टीम की कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत को दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के चयनकर्ताओं ने बड़ा झटका दिया है। सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी से ठीक पहले ऋषभ से दिल्ली की टी20 टीम की कप्तानी छीन ली गई है। इस घरेलू टी20 टूर्नामेंट की शुरुआत 8 जनवरी से होगी। 

 
Advertisement

डीडीसीए के मुख्य चयनकर्ता अतुल वासन ने कहा कि ने ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि कप्तानी के चलते ऋषभ की बल्लेबाजी पर असर पड़ रहा है। उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान को दिल्ली की टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। प्रदीप चोटिल होने के कारण रणजी ट्रॉफी नहीं खेल पाए थे।  

Advertisement

वही ऋषभ इस रणजी सीजन में कुल 315 रन ही बना सके। 

 

इसके अलावा उनमुक्त चंद, मनन शर्मा और मिलिंद कुमार को खराब फॉर्म फिटनेस के चलते टीम से बाहर कर दिया गया है। 

वहीं अंडर 23 में शानदार प्रदर्शन करने के चलते तेजस बरोका और ललित यादव को मौका दिया गया है। लेकिन दिल्ली के लिए अंडर 23 ग्रुप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हितेन दलाल को मौका नहीं दिया गया है। 

Advertisement

टीम इस प्रकार है

प्रदीप संगवान (कप्तान), गौतम गंभीर, नीतीश राणा, सार्थक रंजन, ध्रुव शोरै, ललित यादव, ऋषभ पंत, हिम्मत सिंह, नवदीप सैनी, पवन नेगी, कुलवंत खेजरोलिया, क्षितिज शर्मा, तेजस बरोका, सुबोध भाटी, गौरव कुमार

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार