ईशान मलिंगा (Eshan Malinga) कंधे की डिस्लोकेशन के कारण इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार (3 फरवरी) को होने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने इसकी आधिकारित जानकारी दी। 

Advertisement

बता दें कि मलिंगा टी-20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की प्रारंभिक टीम का हिस्सा थे। लेकिन श्रीलंका के अंतिम 15 सदस्यीय खिलाड़ियों की लिस्ट फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन रविवार को खेले गए दूसरे टी-20 में लगी चोट के बाद अब खेलने को लेकर संशय है। 

Advertisement

यह घटना इंग्लैंड की रन-चेज़ के आठवें ओवर में हुई, जब लंबी बारिश के बाद खेल दोबारा शुरू होने पर मलिंगा ने ओवर की पहली गेंद डाली। गेंद रिलीज करते समय मलिंगा के बाएं (गैर-गेंदबाजी) कंधे में खिंचाव महसूस हुआ और वह फॉलो-थ्रू के दौरान दर्द से कराहते हुए ज़मीन पर गिर पड़े। उनकी डाली गई गेंद नियंत्रण से बाहर थी, जो कमर से ऊपर गई और उसे नो-बॉल करार दिया गया।

श्रीलंका क्रिकेट ने बयान, “ वह आज कोलंबो लौटेंगे, जहां उनका एमआरआई स्कैन होगा जिससे पता चलेगा की चोट कितनी गंभीर है। उसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा। ”

मलिंगा के लिए यह बड़ा झटका है, उन्होंने  आईपीएल डेब्यू पर प्रभावित करने के बाद श्रीलंका की तेज गेंदबाजी क्रम में तेजी से अपनी जगह बनाई थी। नवंबर में इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद उन्होंने श्रीलंका के लिए 8 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं,जिसमें 17.1 की शानदार स्ट्राइक रेट से कुल आठ विकेट हासिल किए हैं। 

मलिंगा की जगह किसी औऱ खिलाड़ी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है और टीम में बचे अन्य तेज गेंदबाज प्रमोद मधुसन हैं। सीरीज़ से पहले उन्हें दुश्मंथा चमीरा के बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया गया था अब शायद वह मलिंगा की जगह लेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

श्रीलंका क्रिकेट  द्वारा वर्ल्ड कप टीम की घोषणा में देरी किए जाने के चलते यह साफ नहीं है कि 15 सदस्यीय टीम में मलिंगा अपनी जगह बरकरार रख पाएंगे या नहीं। इसके अलावा, 31 जनवरी की अंतिम समय-सीमा के बाद टीम में किया गया कोई भी बदलाव आईसीसी की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार