India vs Pakistan ACC Men's U19 Asia Cup 2026: हमज़ा जहूर (Hamza Zahoor ), की शानदार पारी और रिजवानुल्लाह (Rizwanullah), अली रजा (Ali Raza), निकाब शफीक (Niqab Shafiq) की गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने रविवार (8 नवंबर) को अल अमीरत क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए अंडर-19 एशिया कप 2026 के मुकाबले में भारत को 3 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान की यह दो मैचों में लगातार दूसरी जीत है और भारत की पहली हार है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरूआत बहुत खराब रही औऱ 86 रन के कुल स्कोर तक 5 विकेट गिर गए। जिसमें आर्यवीर सहवाग (22 रन) और अनवय द्रविड़ (10 रन) का भी विकेट शामिल थे। इसके बाद अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेलकर भारतीय टीम को संभाला। अर्जुन ने 85 गेंदों में 107 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के जड़े। उनके अलावा निचले क्रम में काव्या पटेल ने 23 रन का योगदान दिया। जिससे भारतीय टीम ने 46.3 ओवर में 208 रन बनाए।
पाकिस्तान के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए रिजवानुल्लाह ने 24 रन देकर 3 विकेट, अली रजा ने 37 रन देकर 3 विकेट, निकाब शफीक ने 42 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद सयम के खाते में 1 विकेट आया।
जवाब में पाकिस्तान की शुरूआत भी खस्ता ही रही और 61 रन तक आधी टीम पवेलिय़न लौट गई। फिर जहूर ने हसनैन अब्बास डार के साथ मिलकर पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 107 रन की महत्वर्ण साझेदारी की।
अब्बास डार ने 67 गेंदों में 38 रन बनाए, वहीं जहूर ने 108 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान ने 48.1 ओवर में 7 विकेट गवाकर जीत हासिल की।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत के लिए मनल चौहान ने 3 विकेट, मोहित उलवा ने 2 विकेट, ईशान सूद और काव्या पटेल ने 1-1 विकेट चटकाया।