Bangladesh vs West Indies, 2nd Test Day 5: कावेम हॉज (Kavem Hodge) की शानदार पारी की बदौलत वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 345 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही वेस्टइंडीज टीम की बढ़त 315 रनों की हो गई है। 

ब्रेंडन किंग (61 रन) और जोशुआ डी सिल्वा की ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की। 119 रन के कुल स्कोर पर मेहमान टीम को दूसरा झटका लगा और इसके बाद हॉज और केविन विकहम ने तीसरे विकेट के लिए 165 रनों की शानदार साझेदारी की। विकहम ने 107 गेंदों में 78 रन की पारी खेली। 

दिन के अंत पर हॉज 189 गेंदों पर 140 रन और आमिर जंगू 49 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। 

बांग्लादेश के लिए ताइजुल इस्लाम के खाते में 2 और मेहदी हसन मिराज के खाते में 1 विकेट आया है। 

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 356 रन बनाए थे। जिसमें आमिर जंगू ने 133 रन, विकमह ने 61 रन और जस्टिन ग्रीव्स ने 51 रन की पारी खेली। 

जिसके जवाब में बांग्लादेश ने तौहीद हृदोय के रिकॉर्ड दोहरे शतक की बदौलत 386 रन बनाए और पहली पारी में 30 रन की बढ़त बनाए। हृदोय ने 359 गेंदों में नाबाद 242 रन की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

दो मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम 1-0 से आगे है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार