5 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार (6 दिसंबर) से एडिलेड में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए बीसीसीआई ने 12 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। 

Advertisement

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में 4 गेंदबाजों के साथ उतरी है। भुवनेश्वर कुमार को इस मैच में मौका नहीं मिला है। जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शामी तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे औऱ रविचंद्रन अश्विन स्पिन गेंदबाजी की। 

Advertisement

प्लेइंग इलेवन में 10 खिलाड़ियों की जगह पक्की है,लेकिन छठे नंबर के लिए रोहित शर्मा औऱ हनुमा विहारी के बीच टक्कर है। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 5.30 बजे शुरु होगा। 

वैसे क्रिकेट फैन्स रोहित शर्मा को मौका देने के मुड में दिखाई दे रहे हैं। कई क्रिकेट फैन्ल ने ट्विट कर लिखा है कि रोहित शर्मा ऐसे बल्लेबाज हैं जो ऑस्ट्रेलियाई पिच पर धमाल मचा सकते हैं।

वहीं फैन्स का मानना है कि हनुमा विहारी के खेलने से भारतीय टीम को एक अतिरिक्त स्पिन गेंदबाज मिलेगा। 

एडिलेड टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय भारतीय टीम

Advertisement

मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शामी

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार