भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है जहां वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी शिखर धवन कर रहे हैं। रोहित शर्मा वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपनी निगाहें खिलाड़ियों पर बना रखी है। ऐसे में जब दूसरे वनडे में अक्षर पटेल ने टीम के लिए मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी खेली, उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा से रहा नहीं गया और उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी के लिए गुजराती में ट्वीट करके स्पेशल मैसेज लिखा।

Advertisement

रोहित शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अक्षर पटेल की तारीफ करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'वाह, पिछली रात टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। बापू बढू सारू छे' बता दें कि अक्षर पटेल ने भी रोहित शर्मा के अंदाज में ही उनका रिप्लाई किया है। अक्षर ने लिखा, 'बढू सरू छे रोहित भाई। धन्यवाद।'

Advertisement

छक्का जड़कर जीता था मैच: अक्षर पटेल ने भारत वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे में 35 बॉल पर 64 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। मैच के अंतिम कुछ ओवरों में मेहमान टीम अपने मु्ख्य बल्लेबाज़ों के विकेट गंवा चुकी थी, जिसके बाद अक्षर के दम पर ही भारत ने मुकाबला जीता था। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने लास्ट ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर मैच खत्म किया था।

भारत के कब्जे में है सीरीज: बता दें कि इंडियन टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दोनों ही मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। तीसरा वनडे बुधवार को खेला जाएगा, लेकिन अगर यह मैच वेस्टइंडीज भी जीत जाता है, तो भी सीरीज के रिजल्ट में कोई बदलाव नहीं होगा। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार