Wi vs ind: Cricket News & Match Updates
टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, WI सीरीज के लिए टीम के ऐलान से 24 घंटे पहले लगी प्रसिद्ध कृष्णा को चोट
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कल यानि 25 सितंबर को होना है लेकिन इस ऐलान से पहले ही भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। लखनऊ में भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दौरान तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा के हेलमेट पर गेंद लग गई, जिसके कारण उन्हें मैच से बाहर होना पड़ा।
अब बाकी के मैच में उनकी जगह यश ठाकुर को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर शामिल किया गया है। चोट लगने के बाद, प्रसिद्ध का अनिवार्य कन्कशन मूल्यांकन किया गया, लेकिन उन्होंने बल्लेबाज़ी जारी रखी। हालांकि, तीन ओवर बाद ही वो मैदान से बाहर चले गए। फिर मोहम्मद सिराज ने उनकी जगह क्रीज़ पर कदम रखा।
बाद में, ऑस्ट्रेलिया ए के 420 रनों के जवाब में भारत ए के 194 रनों पर आउट होने के बाद, ठाकुर प्रसिद्ध की जगह अंतिम बल्लेबाज़ के रूप में आए, जिससे रिप्लेसमेंट आधिकारिक हो गया। Read More...