पिछले चार टी-20 मुकाबलों में फ्लॉप रहने के बाद केएल राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 से बाहर कर दिया गया था। राहुल की जगह टीम में टी नटराजन को शामिल किया गया और रोहित शर्मा के साथ कप्तान विराट कोहली ओपनिंग करने के लिए आए।

Advertisement

इस सलामी जोड़ी ने टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत दी और सारी महफिल लूट ली। दोनों बल्लेबाज़ों ने तेजतर्रार बल्लेबाज़ी करते हुए अर्द्धशतक लगाए और इन दोनों की बल्लेबाज़ी के चलते ही भारतीय टीम टी20 सीरीज जीतने में सफल रही। इस मैच में विराट के ओपनर के रूप में सफल होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या राहुल के लिए टी-20 टीम में वापसी के दरवाजे बंद हो गए हैं ?

Advertisement

अगर आप इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो रोहित शर्मा ने अब खुद इस सवाल का जवाब दिया है। रोहित ने कहा है कि पांचवें मैच में राहुल को बाहर करने का फैसला काफी मुश्किल था लेकिन टीम एक अतिरिक्त गेंदबाज़ खिलाना चाहती थी और इसीलिए ये फैसला लिया गया।

रोहित ने मैच के बाद वर्चुअल प्रैस कॉन्फ्रैंस में कहा, "दुर्भाग्य से, यह केएल (राहुल) था जिसे हमें छोड़ना पड़ा। यह बहुत कठिन फैसला था। केएल सीमित-ओवर फॉर्मैट में हमारे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहा है। केएल को इस मैच से बाहर किए जाने का मतलब ये नहीं है कि उन्हें वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।"

आगे बोलते हुए हिटमैन ने कहा, "जब हम विश्व कप के करीब होंगे तब चीजें बदल सकती हैं। हम टॉप ऑर्डर में उनकी क्षमता और योगदान को समझते हैं। इसलिए मैं अभी कुछ भी बताने नहीं जा रहा हूं। लेकिन उनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए, मुझे लगता है कि टीम प्रबंधन ने सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन के साथ जाने का फैसला किया।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार