न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले में अफगानिस्तान की पारी की आखिरी गेंद पर एक हैरतअंगेज़ पल देखने को मिला। लॉकी फर्ग्यूसन ने जबरदस्त फुर्ती दिखाते हुए रनआउट पूरा किया, लेकिन इसके तुरंत बाद थकान से मैदान पर गिर पड़े। इस नज़ारे ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को चौंका दिया और सोशल मीडिया पर भी वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मुकाबला न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला रविवार, 8 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। अफगानिस्तान की पारी की आखिरी गेंद पर ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ लॉकी फर्ग्यूसन रनआउट करने के बाद थकान के कारण पिच पर गिर पड़े।

Advertisement

दरअसल पारी की आखिरी गेंद पर फर्ग्यूसन ने मोहम्मद नबी को ऑफ स्टंप के बाहर धीमी गेंद फेंकी, जिसे नबी ने डीप कवर की ओर खेला। नबी और अजमतुल्लाह उमरजई ने पहला रन आराम से पूरा किया, लेकिन दूसरे रन के लिए उमरजई का फैसला भारी पड़ गया।

डीप कवर पर मौजूद जेम्स नीशम ने शानदार फील्डिंग करते हुए गेंद उठाई और तेज़ थ्रो गेंदबाज़ के छोर की ओर फेंकी। लॉकी फर्ग्यूसन ने गेंद को पकड़ा और एक ही मूवमेंट में स्टंप्स उड़ा दिए। अजमतुल्लाह उमरजई क्रीज़ से काफी दूर थे और 14 रन बनाकर रनआउट हो गए।

हालांकि रनआउट पूरा करते ही फर्ग्यूसन थकान से मैदान पर गिर पड़े। कुछ पल के लिए खिलाड़ी और दर्शक उनकी हालत देखकर घबरा गए, लेकिन बाद में वह संभलते नजर आए।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुलबदीन नायब की 35 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी की बदौलत 182 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने टिम सेफर्ट के 65 और ग्लेन फिलिप्स के 42 रन की मदद से 13 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार