जून 6, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): 5 से 21 अगस्त तक ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में शुरू हो रहे रियो ओलंपिक 2016 को लेकर भारत में पहले से ही विवादों साया मंडरा रहा था, कभी बालीवुड स्टार सलमान खान के सद्भावना राजदूत बनाए जाने को लेकर योगेश्वर दत्त की नाराजगी तो कभी सुशील कुमार को ओलंपिक कोटा नही दिए जाने पर विवाद उठता रहा।

Advertisement

मगर इन सब के बीच खुद सलमान खान ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पर सवाल खड़े किए हैं। सलमान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि उनके राजदूत बनाए जाने पर जितने सवाल खड़े किए गए उतना सचिन तेंदुलकर या फिर रहमान के साथ नही हुआ।

Advertisement

सलमान के मुताबिक सचिन तेंदुलकर या ए. आर रहमान के राजदूत बनाए जाने के वक्त मीडिया को वैसा ही बखेड़ा खड़ा करना था, जितना कि मेरे वक्त किया गया था। ऐसा क्यों नही हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है सलमान के खिलाफ कोर्ट में केस चल रहा है, शायद इसलिए वे सद्भावना राजदूत बनने के योग्य नही हैं। लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि कई ऐसे नेता भी हैं जिनके नाम अपराध के कई केस दर्ज हैं। यदि नेता अपनी कुर्सी नही छोड़ सकते तो मैं भी सद्भावना राजदूत बनने का यह गौरव छोड़ने को तैयार नही हूं।

गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को रियो ओलंपिक के लिए भारत की तरफ से सद्भावना राजदूत बनाए जाने के बाद भारतीय स्टार रेसलर योगेश्वर दत्त ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए विरोध किया था, जिसके बाद योगेश्वर के समर्थन में मिलखा सिंह का बयान भी सामने आया था।

अब जब ओलंपिक को शुरू होने में कुछ ही समय शेष बचे हैं, ऐसे में सलमान खान का बयान पहले से चल रहे विवादों को नया मोड़ दे सकती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार