केपटाउन, 7 जनवरी (CRICKETNMORE)| भारत और साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीमों के बीच जारी टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन रविवार का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया। न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर जारी इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन लगातार हो रही बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। 

Advertisement

केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले गए 55 टेस्ट मैचों में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब बारिश के कारण पूरे दिन खेल नहीं हो सका। इससे पहले ऐसा साल 1936 में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टेस्ट मैच में हुआ था। 

 
Advertisement

इस बीच, अगर स्कोर पर नजर डाली जाए, तो साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 286 रन बनाए। इसके बाद भारतीय टीम ने पहली पारी में 209 रन बनाए हैं। क्रुणाल पांड्या की वाइफ बला की खूबसूरत है, देखकर दंग रह जाएगें PHOTOS

साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। उसने 142 रनों की बढ़त हासिल कर रखी है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार