9 जून। ' व्हाट द डक' टॉक शो में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकेट करियर के दौरान को लेकर कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया है। एक तरफ सचिन ने अपने करियर और सहवाग के साथ बिताए समय को यादगार बताया तो सहवाग ने कुछ ऐसी बात भी बताई है जिसके बारे में पहले फैन्स नहीं जानते होंगे। एबी डीविलियर्स की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखकर दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

वीरेंद्र सहवाग के बारे में सचिन तेंदुलकर ने एक खास खुलासा किया और कहा कि सहवाग को ऑस्ट्रेलियाई लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज नाथन ब्रेकन को खेलने में परेशानी आती है।

Advertisement

सहवाग ने भी इस बात को लेकर एक खास कहानी सुनाई। सहवाग ने कहा कि वो अपने पूरे करियर में लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज के सामने थोड़े असहज रहे और अक्सर आउट हो जाया करते थे।

सहवाग ने कहा कि साल 2003 के वर्ल्ड कप के दौरान भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान मैनें सचिन पा जी को ही कहा था कि वसीम अकरम की पहली गेंद पर स्ट्राइक ले।

इस शो में सहवाग ने अपने मनपसंद अभिनेत्री के नाम का भी खुलासा किया। सहवाग ने माधुरी दीक्षित को अपना फेवरेट अभिनेत्री बताया है।

सहवाग ने इसके अलावा कहा कि रिकी पोटिंग को आउट करना उनके गेंदबाजी करियर का सबसे यादगार पल रहा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार