1 अप्रैल, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल क्रिकेट फैन्स के लिए एक बड़ी खबर आई है। खबर है कि किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटॉर वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर क्रिकेट फैन्स का दिल जीतने के लिए मैदान पर उतरने वाले हैं।
आईपीएल 2018 में 8 अप्रैल को वीरेंद्र सहवाग दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के तरफ से खेलते हुए नजर आएगें।
किंग्स इलेवन पंजाब के ट्विटर अकाउंट पर इस बात की घोषणा की गई है। गौरतलब है कि किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर एरोन फिंच पहले मैच में टीम का हिस्सा नहीं रह पाएगें ऐसे में किंग्स इलेवन पंजाब टीम मैनेजमेंट ने काफी सोच समझ कर फैसला लिया है कि सहवाग एक मैच में ओपनर के तौर पर टीम में शामिल होगें।