Sri Lanka vs England, 1st T20I Highlights:  आदिल रशीद (Adil Rashid) औऱ सैम कुरेन (Sam Curran) की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को 11 रन से हरा दिया।

Advertisement

बता दें कि बारिश के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ, जिसके बाद ओवरों की संख्या घटाकर 17 ओवर प्रति पारी कर दी गई।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड का स्कोर 15 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 125 रन था। इसके बाद बारिश ने खलल डाला, जिसके बाद अंपायरों ने मैच खत्म करने का फैसला किया और इंग्लैंड की जीत हुई।

इंग्लैंड के लिए ओपनर फिलिप सॉल्ट ने 35 गेंदों में 46 रन, वहीं टॉम बैंटन ने 15 गेंदों में 29 रन की पारी खेली।

श्रीलंका के लिए ईशान मलिंगा ने 2 विकेट, महीश तीक्षणा और कप्तान दसुन शनाका ने 1-1 विकेट किया।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंज की टीम 16.2 ओवर में 133 रन पर ऑलआउट हो गई। टॉप स्कोरर रहे कुसल मेंडिस ने 20 गेंदों में 37 रन और पथुम निसांका ने 20 गेंदों में 23 रन बनाए। टीम के पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद  ने 3 विकेट और सैम कुरेन ने हैट्रिक चटकाते हुए 3 विकेट झटके। जैमी ओवरटन और लियाम डॉसन ने 2-2 विकेट अपने खाते में डाले।

सीरीज का दूसरा मुकाबला 1 फरवरी को पल्लेकेले में ही खेला जाएगा।

टीमें:

Advertisement

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार