3 जून। आईपीएल 2018 में सीएसके की टीम के लिए खेलते हुए शेन वॉटसन ने गजब की बल्लेबाजी की और शानदार 555 रन बनाए। आईपीएल 2018 के फाइनल में शतकीय पारी खेलकर वॉटसन ने चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल का खिताब दिलाने में खास भूमिका निभाई।

Advertisement

ऐसे में खबर उठने लगी कि शेन वॉटसन को एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के टी- 20 टीम में वापसी कर लेना चाहिए। इस बाबत शेन वॉटसन ने एक खास बयान दिया है।

वॉटसन ने कहा कि उन्हें कई ऑफर आए लेकिन अब वो चाहते हैं कि युवा जेनरेशन आगे आए और अपनी जिम्मेदारी लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को आगे बढ़ाए।

वॉटसन ने कहा कि वो लीग टूर्नामेंट तक ही खुद को सीमित रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो अपने परिवार के साथ समय बिताना काफी पसंद कर रहे हैं।

आपको बता दें कि शेन वॉटसन टी- 20 टूर्नामेंट में भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि अपने इंटरनेशनल करियर में शेन वॉटसन ने 59 टेस्ट, 190 वनडे and 58 टी- 20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार