16 जुलाई। न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी सर रिचर्ड हेडली दूसरी बार सर्जरी कराएंगे। उनकी आंत में कैंसर है। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले भी हेडली की आंत में कैंसर होने के बाद सर्जरी से ट्यूमर हटाया गया था। उनकी पत्नी लेडी डियाना ने इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

 रोहित शर्मा की वाइफ रितिका हैं बहुत ही प्यारी, देखें PHOTOS

डियाना ने कहा, "चिकित्सीय सुझाव में बताया गया है कि यह प्रथम चरण है और इसका ऑपरेशन हो सकता है। ऑपरेशन से पूरी तरह से ठीक होने के बाद रिचर्ड की कीमोथैरेपी होगी।"

रिचर्ड की पत्नी ने कहा कि वह उनकी सेहत से जुड़ी चीजों को धीरे-धीरे साझा करेंगी, ताकि लोग इस मामले में अटकलें लगाना शुरू न करें। 

उन्होंने आशा जताई है कि लोग उनकी निजता का सम्मान करेंगे। 

न्यूजीलैंड के 66 साल के हेडली महान क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। 1980 के समय वह इमरान खान, इयान बॉथम और कपिल देव जैसे बड़े नामों की तरह ही हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में टीम शामिल थे। 

हेडली ने 86 टेस्ट मैचों में 22.29 की औसत से 431 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं जो कि उनके संन्यास के समय एक विश्व रिकॉर्ड था। उन्होंने इतने ही टेस्ट मैचों में 27.16 की औसत से 3124 रन भी बनाए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार