अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने एशिया कप 2025 में श्रीलंका के खिलाफ महज 20 गेंदों में अर्धशतक जड़कर अनूठा कारनामा किया है। नबी टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले संयुक्त रूप से नंबर-1 अफगानी बन गए हैं।

Advertisement

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को एशिया कप 2025 के 11वें मुकाबले में 6 विकेट से शिकस्त दी। इसी के साथ श्रीलंका ने सुपर-4 में अपनी जगह बना ली। श्रीलंका के साथ बांग्लादेश की टीम अगले दौर में पहुंच चुकी है, जबकि अफगानिस्तान को खिताबी रेस से बाहर होना पड़ा।

Advertisement

भले ही अफगानिस्तान को इस मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी, लेकिन मोहम्मद नबी ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का जमकर मनोरंजन किया।

मोहम्मद नबी ने 22 गेंदों में 6 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 60 रन बनाए। पारी के अंतिम ओवर में उन्होंने डुनिथ वेल्लालागे के खिलाफ पांच छक्के लगाए। इस ओवर में अफगानिस्तान ने कुल 32 रन अपने खाते में जोड़े।

इसी के साथ मोहम्मद नबी इंटरनेशनल क्रिकेट में 6,000 रन के आंकड़े को छूने वाले पहले अफगानी बन गए हैं।

मोहम्मद नबी से पहले अजमतुल्लाह ओमरजाई 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। ओमरजाई ने यह कारनामा इसी एशिया कप में 9 सितंबर 2025 को हांगकांग के खिलाफ किया था।

Advertisement

आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले की बात करें, तो अफगानिस्तान ने 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए।

इस टीम की ओर से मोहम्मद नबी ने सर्वाधिक 60 रन बनाए, जबकि कप्तान राशिद खान ने 23 गेंदों में 24 रन की पारी खेली।

आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले की बात करें, तो अफगानिस्तान ने 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 18.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। टीम के लिए कुसल मेंडिस ने 52 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 74 रन की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा कुशल परेरा ने 28, जबकि कामिंडु मेंडिस ने 26 रन टीम के खाते में जोड़े।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार