रिपोर्ट्स के मुताबिक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। मुकाबले के पहले दिन बल्लेबाजी करते समय पंत के पैर का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया, जिससे भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है।

Advertisement

अंतिम सेशन में क्रिस वोक्स की गेंद पंत के दाहिने पैर के अंगूठे पर लगी, जिसके बाद वह 37 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। रिपोर्ट् के मुताबिक पंत को इस चोट से उबरने के लिए छह हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई है।

Advertisement

विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को पांचवें टेस्ट के लिए पंत के कवर के तौर पर शामिल किया जा सकता है। सीरीज का यह अंतिम मुकाबला लंदन के 'केनिंग्टन ओवल' में खेला जाना है।

विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन भारत की ओर से दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं। ईशान तीन पारियों में 1*, 25 और 52* रन की पारियां खेलीं। इस दौरान उन्होंने पांच कैच भी लपके। वह जुलाई 2023 में आखिरी बार भारत के लिए टेस्ट खेले थे।

भारतीय पारी के 68वें ओवर में पंत ने तेज गेंदबाज वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह से चूक गए। गेंद उनके दाहिने पैर के अंदरूनी किनारे से टकराकर अंगूठे पर लगी।

इसके बाद पंत के पैर पर सूजन देखी गई और उससे खून भी निकल रहा था। पंत अपने घायल पैर पर ज्यादा वजन नहीं डाल पा रहे थे। आखिरकार उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। इस पारी के दौरान पंत ने साई सुदर्शन के साथ 72 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

भारतीय पारी के 68वें ओवर में पंत ने तेज गेंदबाज वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह से चूक गए। गेंद उनके दाहिने पैर के अंदरूनी किनारे से टकराकर अंगूठे पर लगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत फिलहाल सीरीज में 1-2 से पीछे है। सीरीज जीतने के लिए उसे हर हाल में अंतिम दोनों मुकाबले अपने नाम करने होंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार