Cricket World Cup: बांग्लादेश टीम के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। शाकिब ने बताया कि वह वनडे विश्व कप 2023 में आंखों की कमजोर रोशनी की वजह से अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए।

Advertisement

शाकिब ने कहा कि उनकी बायीं आंख में थोड़ी दिक्कत है, जिसके कारण उन्हें धुंधला नजर आ रहा है। डॉक्टर ने उन्हें आंखों की ड्रॉप दी और स्ट्रेस कम लेने की सलाह दी।

Advertisement

शाकिब ने क्रिकबज से कहा, ''मुझे गेंद का सामना करने में काफी परेशानी हो रही थी। यह विश्व कप के एक या दो मैचों में नहीं है, बल्कि पूरे विश्व कप के दौरान मुझे यह परेशानी हुई।''

बांग्लादेशी कप्तान ने कहा, "जब मैं डॉक्टर के पास गया तो मेरे कॉर्निया या रेटिना में पानी था और उन्होंने मुझे ड्रॉप्स दी थी। साथ ही यह कहा गया था कि मुझे अपना तनाव कम करना होगा। मुझे नहीं पता है कि क्या यही कारण था। लेकिन जब मैंने अमेरिका में दोबारा जांच की तो कोई तनाव नहीं था और मैंने डॉक्टर को बताया कि कोई विश्व कप नहीं है इसलिए स्वाभाविक रूप से कोई तनाव नहीं है।"

यह ऑलराउंडर, जो अक्सर अपनी टीम के लिए आकर्षण का केंद्र होता है। बल्ले से अपनी लय पाने के लिए टूर्नामेंट में संघर्ष करता नजर आया और टूर्नामेंट में केवल 186 रन ही बना सका। फिर भी, शाकिब ने श्रीलंका के खिलाफ मैच विनिंग 82 रन की पारी खेली।

बांग्लादेश का अभियान, जो कभी आकांक्षाओं से भरा हुआ था लगातार हार की कहानी में बदल गया।

Advertisement

नीदरलैंड के हाथों 87 रन की चौंकाने वाली हार को खुद शाकिब ने विश्व कप में बांग्लादेश की "अब तक की सबसे खराब" हार करार दिया।

बांग्लादेश ने विश्व कप में अपना सफर नौ मैचों में केवल दो जीत और सात हार के साथ समाप्त किया। बांग्ला टाइगर्स अंक तालिका में सातवें स्थान पर रहे।

उथल-पुथल भरे अभियान के दौरान लगी उंगली की चोट ने उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला और उसके बाद सफेद गेंद के दौरे में राष्ट्रीय टीम में शामिल होने से रोक दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार